कोतवाली पिथौरागढ़, थाना कनालीछीना एवं थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा नशा मुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

पिथौरागढ़ | नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार संचालित किया जा रहा है ।
इस क्रम में

एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी चण्डाक उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस टीम द्वारा चण्डाक क्षेत्र में,

थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कनालीछीना क्षेत्र में,

थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बलुवाकोट क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही नशा मुक्ति को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया । इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *