डायल 112 पर झूठी सूचना देना पड़ा भारी थाना बेरीनाग पुलिस ने 10 हजार का किया चालान |

पिथौरागढ़ | भंडारी गांव बेरीनाग निवासी भुवन भास्कर द्वारा थाना बेरीनाग में 112 के माध्यम से सूचना दी थी कि बेरीनाग में एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा किसी व्यक्ति को इंजेक्शन लगाया गया जिस कारण उसकी मौत हो गई है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच प्रारम्भ की । जांच के दौरान यह सूचना झूठा होना पाया गया । उन्होंने जानबूझकर पुलिस को गुमराह करने हेतु 112 पर झूठी सूचना दी । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10 हजार का चालान जारी किया गया। साथ ही उसे भविष्य में इस प्रकार की भ्रामक सूचना न देने की सख्त हिदायत भी दी गई । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी भी व्यक्ति को गुमराह करने का अवसर न मिले |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *