पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में एसओ गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक द्वारा अभियुक्त रवि पुत्र रणवीर निवासी रोहतक हरियाणा को कस्बा गंगोलीहाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया |
वारण्टी अभियुक्त को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार |















Leave a Reply