पिथौरागढ़ | शांति व्यवस्था एवं कानून पालन हेतु जनपद में सघन चैकिंग अभियान पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान:
• ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 93 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई।
• सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग व गंदगी करने वाले 28 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई।
इसके अतिरिक्त –
1-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 बबिता टम्टा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक विमल महर निवासी नैनीसैनी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
2- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 बबिता टम्टा द्वारा शांति व्यवस्था/यातायात ड्यूटी के दौरान नगरपालिका के पास सिमलगैर रोड पर हेमन्त गिरी निवासी लेलू वड्डा, रोशन गिरी निवासी वड्डा व दिव्यांशु गोबाड़ी निवासी लेलू वड्डा द्वारा शराब पीकर यातायात व्यवस्था बाधित की जा रही थी । पुलिस द्वारा समझाने पर भी वह नही मान रहे थे । उपरोक्त व्यक्तियो को पुलिस द्वारा धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
3- थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष रावत मय पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान वड्डा क्षेत्र में शराब पीकर सरे आम उत्पात मचाने वाले जगदीश चन्द्र निवासी लेलू व राजेन्द्र सिंह निवासी लेलू वड्डा को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
4- थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान डीडीहाट क्षेत्र में शराब पीकर सरे आम उत्पात मचाने वाले उमेद सिंह बोरा निवासी सिटोली डीडीहाट को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।















Leave a Reply