पिथौरागढ़ | पुलिस उपमहानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा, देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेश के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट, पिथौरागढ़ द्वारा अटल उत्कृष्ट बापू राजकीय इंटर कॉलेज नारायणनगर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अग्निसुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली, उनके उचित उपयोग, अग्निकांड के समय अपनाए जाने वाले प्राथमिक सुरक्षा उपायों, तथा आपदा राहत एवं बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन टीम द्वारा लाइव फायर डैमो (आग बुझाने का प्रदर्शन) भी किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के अग्निकांडों से निपटने की तकनीकों को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जीवन रक्षक उपायों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की । इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवा वर्ग को आपातकालीन परिस्थितियों में सजग, सतर्क एवं सुरक्षित बनाना है ।
अग्निशमन एवं आपात सेवा पिथौरागढ़ द्वारा जीआईसी नारायणनगर में अग्निसुरक्षा डैमो का प्रभावशाली प्रदर्शन |















Leave a Reply