पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ में विनोद बिष्ट, निवासी न्यू कॉलोनी एंचोली द्वारा उनके रेडमी मोबाइल फोन के खोने की सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में गुमशुदगी दर्ज की गई तथा फोन की तलाश जारी थी । चिमस्यानौला स्थित एक दुकान की संचालक हेमा तिवारी द्वारा थाने में आकर एक मोबाइल फोन महिला हेल्पडेस्क में नियुक्त महिला कांस्टेबल कविता मेहता को सौंपा गया । जांच में पुष्टि होने पर कि यह फोन विनोद बिष्ट का ही है | उन्हें थाना बुलाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत फोन सुपुर्द किया गया । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा “गुड सेमेरिटन” हेमा तिवारी के इस ईमानदारीपूर्ण कार्य की सराहना की गई तथा समाज के अन्य लोगों को भी उनसे प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया गया ।
गुड सेमेरिटन की पहचान बनी हेमा तिवारी |















Leave a Reply