गहरी खाई में गिरी गाय का सफल रेस्क्यू – फायर टीम ने दिखाई मानवीयता की मिसाल |

पिथौरागढ़ | देर सायं फायर स्टेशन पिथौरागढ़ को सूचना प्राप्त हुई कि आर्मी ब्रिगेड कैंटीन के पास एक गाय गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के आदेशानुसार प्रभारी फायर स्टेशन इंचार्ज के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर रवाना हुई । फायर रेस्क्यू टीम ने स्थानीय ग्रामीणों व क्रेन की सहायता से जटिल परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बेजुबान गौमाता को सकुशल बाहर निकाला। रेस्क्यू के उपरांत गाय को गौसेविका श्रीमती गीता जोशी पत्नी स्व. भुवन चंद्र जोशी को सुपुर्द किया गया ।

इस मानवीय कार्य में उत्कृष्ट समर्पण दिखाने वाले फायर रेस्क्यू टीम के सदस्य :

लीडिंग फायरमैन: सौरव कुंवर
फायरमैन: जगदीश बोरा, तरुण सिंह, चंद्र प्रकाश, चंद्र नेगी, सुनील कुमार, दयाराम, निर्मल सिंह, नरेंद्र गिरी, चालक: महेंद्र सिंह

जनपद पिथौरागढ़ फायर सर्विस एवं पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार के मानवीय कार्यों से जनता में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ हो रही है।

“मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *