पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी एवं उनकी टीम अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र पाठक, हे0का0 देश दीपक तथा का0 विनोद चंद्र जोशी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि उसका भविष्य भी अंधकारमय बना देता है। साथ ही, अवैध नशीली वस्तुओं की तस्करी (Illicit Drug Trafficking) के खिलाफ सतर्क रहने एवं इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया गया ।
कार्यक्रम में निम्न विषयों पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई:
• मानव तस्करी और बाल श्रम की पहचान और इसकी रोकथाम
• साइबर अपराध से बचाव के उपाय
• महिला सुरक्षा एवं बाल विवाह की हानियां
• सड़क सुरक्षा नियमों का पालन
• पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में अपराधों के प्रति सजगता, संवेदनशीलता तथा कानूनी समझ विकसित करना था, ताकि वे समाज में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकें । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में इसी प्रकार के अधिक से अधिक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें, जिससे समाज को नशा, मानव तस्करी और अन्य अपराधों से मुक्त किया जा सके ।















Leave a Reply