शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने में कुल दो लोग गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान:

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 84 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत कार्रवाई।

सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग व गंदगी करने वाले 31 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई।
इसके अतिरिक्त –

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 भुवन राम आर्या मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दर्शन राम निवासी जजुराली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 आशीष रावत, का0 गोविन्द रौतेला द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान वड्डा के पास लेलू तिराहे पर देखा कि कुण्डल सिंह निवासी बगड़तोली, झूलाघाट द्वारा शराब पीकर यातायात व्यवस्था बाधित की जा रही थी । पुलिस द्वारा समझाने पर भी वह नही मान रहा था । उपरोक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *