वारण्टी अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 कमलेश जोशी, चौकी प्रभारी ऐचोली, का0 गौरव सिंह द्वारा अभियुक्त पुष्कर सिंह भण्डारी पुत्र जगत सिंह निवासी दाड़िम खोला पिथौरागढ़ को ऐचोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।

गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *