पिथौरागढ़ | थाना नाचनी पुलिस द्वारा जनहित में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह मय टीम द्वारा ग्राम गूटी में ग्रामीणों को साइबर क्राइम, नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं । इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय गूटी, जूनियर हाईस्कूल गूटी एवं इंटर कॉलेज कोटा पंद्रह पाल के आसपास 100 गज के दायरे में पीली पट्टी बनाकर दुकानदारों व आमजन को यह स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि विद्यालय क्षेत्र के 100 गज के भीतर गुटखा, तंबाकू आदि नशीले पदार्थों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
साइबर क्राइम, नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |















Leave a Reply