शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरीयों के साथ बैठक |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिये हैं। इस क्रम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी द्वारा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरीयों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रहरीयों और पुलिस के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और शांति बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम प्रहरीयों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया। उन्हें स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे तुरंत पुलिस को सूचित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *