धारचूला क्षेत्र में विगत कुछ दिन पूर्व एक युवक की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया |

पिथौरागढ़ | धारचूला क्षेत्र में विगत कुछ दिन पूर्व एक युवक की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से भी मुलाकात की तथा मामले में निष्पक्ष जांच/ कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का आश्वासन दिया । हत्या के इस गंभीर प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष जांच टीमों का गठन किया गया है जो विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही हैं। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं | और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ी से जारी हैं । पुलिस अधीक्षक स्वयं मामले की निगरानी कर रही हैं तथा पल-पल की जानकारी ले रही हैं ।

हम क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करते हैं:

धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

कानून व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास न करें।

सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट न करें।

पुलिस को सहयोग प्रदान करें ताकि अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके।

जनपद पुलिस आप सभी की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *