शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले कुल 2 लोग गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा किया गया। जनपद भर में गठित पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने व ऑपरेशन मर्यादा के तहत कुल 100 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी । इसी क्रम में –

थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राकेश चन्द निवासी बैतड़ी नेपाल, हाल डीडीहाट पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

कोतवाली डीडीहाट में सूचना मिली कि ग्राम पमस्यारी निवासी केसर सिंह मेहता द्वारा शराब के नशे में अपने पड़ोसियों से गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ है । सूचना पर थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम के मौके पर पहुँचे । जहां केसर सिंह को समझाने का प्रयास किया गया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गया । पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *