कोतवाली धारचुला पुलिस द्वारा की गयी 10 दोपहिया वाहनों की नीलामी कमेटी के समक्ष की गयी विधिवत कार्यवाही |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थानों में मुकदमों से संबंधित जब्त मालों का विधि अनुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें । इसी क्रम में कोतवाली धारचुला पुलिस द्वारा थाने में कुल 10 दोपहिया वाहनों (9- मोटर साइकिल, 1 स्कूटी) की विधिवत कमेटी के समक्ष नीलामी की गयी । यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उक्त निस्तारण कार्यवाही माननीय न्यायालय के निर्देशों एवं विधिक प्रक्रियाओं का पूर्णतः पालन करते हुए की गई है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी धारचुला मंजीत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के0एस0रावत, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री शिवांश काण्डपाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अम्बी राम व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *