पिथौरागढ़ | थाना मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी कि राजेन्द्र राम पुत्र प्रेम राम निवासी ग्राम चुलकोट थाना मुनस्यारी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री का जनवरी 2025 में जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया जिससे वह गर्भवती हो गयी है । सूचना के आधार पर थाना मुनस्यारी में राजेन्द्र राम उपरोक्त के विरूद्ध धारा 64 बीएनएस व ¾ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीओ धारचुला के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिये । मामले की विवेचना उ0नि0 सुशीला आर्या को सौंपी गयी । थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र उपरोक्त को कस्बा मुनस्यारी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।
नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण कर करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल |















Leave a Reply