सतर्कता और संवेदनशीलता: कुछ ही घंटे में नाबालिग की सकुशल बरामदगी |

पिथौरागढ़ | कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र 15 वर्ष है नाराज होकर कहीं चली गयी है, जिससे वह बहुत परेशान हैं । सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त बालिका की तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस टीम द्वारा निरंतर सुरागरसी-पतारसी करते हुए सर्विलांस की मदद से अथक प्रयासों के फलस्वरूप बालिका को डीडीहाट क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। तत्पश्चात बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका की सुरक्षित वापसी से परिवारजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की । पुलिस टीम- अपर उ0नि0 प्रदीप, का0 दिनेश जोशी, का0 सुमन, का0 कमल तुलेरा सर्विलांस ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *