ट्रैफिक रूल तोड़ने, सार्वजनिक/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी करने वाले कुल 100 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।  इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा किया गया। जनपद भर में गठित पुलिस टीमों ने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले कुल 78 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट, सार्वजनिक/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 15 लोगों के विरूद्ध पुलिस एक्ट तथा सार्वजनिक स्थलों पर गुटका/ तम्बाकू का सेवन करने वाले कुल 07 लोगों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *