अग्निसुरक्षा जागरूकता हेतु फायर डैमो का सफल आयोजन, सेना ने सराहा फायर सर्विस का प्रयास |

पिथौरागढ़ | फायर सर्विस मुख्यालय देहरादून एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के आदेशानुसार, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में फायर यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा 12 कुमाऊँ रेजीमेंट के खेल मैदान में एक महत्वपूर्ण अग्निसुरक्षा डैमो का आयोजन किया गया । इस जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सेना के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को अग्निजोखिम, अग्निसुरक्षा उपकरणों की जानकारी एवं फायर सर्विस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया । कार्यक्रम के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में नियंत्रण के उपाय, प्रारंभिक अवस्था में आग बुझाने की विधियां तथा आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों को फायर डैमो के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित किया गया। इससे उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अग्निकालीन परिस्थितियों में फायर फाइटर की भांति कार्य करने हेतु प्रेरणा मिली । कार्यक्रम की उपयोगिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए सेना द्वारा फायर सर्विस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *