पिथौरागढ़| पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह, हे0 का0 जरनैल सिंह द्वारा अभियुक्त नरेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम गौंछ, मड़मानले को कस्बा पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध चैक बाउन्स के मामले में धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था | गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
थाना जाजरदेवल पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |















Leave a Reply