शराब पीकर वाहन चलाने वाले को थाना बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल निर्देशन में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा किया गया। जनपदभर में गठित पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर सक्रियता से वाहनों की चेकिंग की गई । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पंकज खुराना निवासी हिसार, हरियाणा को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करते हुए उसका वाहन सीज कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *