कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो लोगों को कराई हवालात की सैर ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 105 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | एस.पी.पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं सी.ओ. गोविन्द बल्लभ जोशी तथा सी.ओ. के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सड़कों पर बेलगाम बाइकर्स, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले तथा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों के आसपास शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाने व गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हीरा सिंह निवासी निसनी पिथौरागढ़ तथा दिपेश मेहरा निवासी हाटथर्प डीडीहाट को गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किये गये । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा कुल 105 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट, पुलिस एक्ट एवं कोटपा एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *