पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह मय पुलिस टीम का0 श्याम सुन्दर, म0 का0 शुमन, म0 का0 प्रियंका द्वारा अभियुक्ता रेणु देवी पत्नी स्व0 मंगल सिंह निवासी शिमला कालोनी डीडीहाट को नगर पालिका डीडीहाट के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्ता के विरुद्ध चैक बाउन्स के मामले में धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्ता हाजिर नहीं हुई, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्ता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
वारण्टी महिला अभियुक्ता कोतवाली डीडीहाट पुलिस की गिरफ्त में |















Leave a Reply