हरियाणा से लापता नाबालिग बालिका को एएचटीयू पिथौरागढ़ ने सकुशल परिजनों को सौंपा |

पिथौरागढ़ | विगत दिवस थाना जाजरदेवल क्षेत्र के हल्दू इलाके में पुलिस को एक नाबालिग बालिका मिली, जो हरियाणा की रहने वाली थी और अपने घर से भागकर पिथौरागढ़ पहुंच गई थी । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए बालिका के पिता देवेन्द्र सूर्यवंशी से संपर्क स्थापित किया गया तथा उन्हें उनकी पुत्री के पिथौरागढ़ में होने की सूचना दी गई। बालिका को सुरक्षा की दृष्टि से बाल कल्याण समिति (CWC) के संरक्षण में रखा गया । बालिका को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *