पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा विगत रात्रि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस विशेष अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं नशे की हालत में उत्पात मचाने वाले कुल 70 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) एवं पुलिस अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई ।
अभियान के दौरान विशेष रूप से “ड्रिंक एंड ड्राइव” के तहत की गई कार्रवाई निम्नलिखित है:
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के निर्देशन में उप निरीक्षक बबिता टम्टा द्वारा चण्डाक क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चला रहे अमित कुमार निवासी – दिगतोली, पिथौरागढ़ को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा उसका वाहन सीज किया गया।
2. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी श्री संजीव कुमार द्वारा पुलिस टीम सहित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान विशाल सिंह बिष्ट निवासी – तल्लाबगड़, अस्कोट को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका वाहन भी सीज किया गया |
पुलिस द्वारा यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय नशे से परहेज़ करें ।















Leave a Reply