शराब के नशे में उतपाल मचाने वाले व ड्रिंक एण्ड ड्राईव में 03 व्यक्ति गिरफ्तार चेकिंग अभियान के तहत कुल 81 लोगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत रात्रि जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 81 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई ।

इसी क्रम में,
1. थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के निर्देशन में उ0नि0 भुवन गहतोडी द्वारा अभिषेक भण्डारी निवासी राईआगर बेरीनाग को बेरीनाग बाजार में शराब के नशे में सरेआम उत्पात मचाने के आरोप में धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया ।
2. थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के निर्देशन में हे0का0 देशदीपक द्वारा सुरेश सिंह निवासी गंगोलीहाट को कस्बा गंगोलीहाट में शराब के नशे में सरेआम उत्पात मचाने के आरोप में धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया ।
3. थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 भुवन गहतोडी द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक कुलदीप सिंह भण्डारी निवासी राईआगर बेरीनाग को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *