पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत, विगत दिवस सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में ग्राम क्वीतड़ में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया । रात्रि चौपाल में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे, चौकी वड्डा प्रभारी आशीष रावत, का0 प्रकाश नगरकोटी, का0 संजय कुमार, का0 त्रिलोक सिंह तथा ग्रामवासी सम्मिलित रहे । कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों की जानकारी, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, महिला अपराध, बाल अपराध आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही आपातकालीन नंबर जैसे 112, 1930, 1933 आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। चौपाल के दौरान ग्रामवासियों के सुझाव व समस्याएं सुनी गईं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया । कार्यक्रम के उपरांत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, स्थानीय नागरिकों की सहभागिता, तथा पारस्परिक समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया ।
सीओ पिथौरागढ़ द्वारा रात्रि चौपाल में लोगों को किया गया जागरूक थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा एसएसबी के साथ सीमा सुरक्षा संबंधित गोष्ठी का आयोजन |















Leave a Reply