पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार मय पुलिस टीम हे0का0 पूरन सिंह, हे0का0 कमल महरा, का0 हरीश सिंह का0 प्रविन्द्र कुमार द्वारा प्रताप सिंह कोश्यारी पुत्र कविन्द्र सिंह कोश्यारी निवासी कपकोट हाल निवासी बरम को अभियुक्त को घर बरम से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस की धारा 75 व पोक्सो अधिनियम की धारा 9/10 के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन था । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे ।
गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।















Leave a Reply