महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम हेतु एएचटीयू टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान संचालित |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में महिला अपराधों बाल अपराधों एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा एक विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया । यह अभियान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया । इस अभियान के अंतर्गत उप निरीक्षक बी.सी. मासीवाल (प्रभारी), एचसीपी तारा बोनाल, एवं हेड कांस्टेबल प्रेम बल्लभ छिम्वाल द्वारा नगर क्षेत्र के ब्यूटी पार्लरों में सघन चेकिंग की गई ।

सभी प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन किया गया और उनके मालिकों एवं संचालकों को निम्न निर्देश दिए गए:
• सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करें।
• कैमरों का नियमित संचालन एवं रिकॉर्डिंग का संधारण सुनिश्चित करें।

साथ ही, टीम ने मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार तथा बाल अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया। लोगों को इन अपराधों की पहचान, उनसे जुड़ी संभावित परिस्थितियों, तथा उनकी रोकथाम के तरीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई । इस अभियान का उद्देश्य समाज में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना एवं संवेदनशील वर्गों की रक्षा हेतु सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *