लडाई-झगडा व ड्रिंक एण्ड ड्राईव में 05 लोग गिरफ्तार चेकिंग अभियान के तहत कुल 171 लोगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़  गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में, विगत रात्रि जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 171 लोगों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई ।
इसी क्रम में-
1. विगत दिवस कोतवाली धारचुला क्षेत्र में भरतपुर राजस्थान निवासी विजय द्वारा लडाई-झगडा कर शांति भंग करने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में एसएसआई अम्बी राम आर्या द्वारा उक्त को बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
2. एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी एचोली प्रभारी उ0नि0 कमलेश जोशी द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक सुनील सिंह निवासी रुईना जाजरदेवल को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।
3. थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक प्रकाश कुमार निवासी पियाना को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।
4. थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाल सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक किशन सिंह निवासी दन्या थल को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया ।

5. थानाध्यक्ष अस्कोट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चौकी ओगला प्रभारी उ0नि0 बसंत पंत द्वारा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे चालक हरेन्द्र कुमार अवस्थी निवासी नरेत अस्कोट को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *