पिथौरागढ़ | पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ ही जनपद पिथौरागढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में थाना थल पुलिस द्वारा टैक्सी चालकों एवं आमजन के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के मार्गदर्शन में जनपद भर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं व्यावसायिक वाहन चालकों को यातायात नियमों, नशा सेवन, अत्यधिक गति, हेलमेट/सीट बेल्ट के प्रयोग तथा साइबर अपराधों के प्रति सजग एवं जागरूक करना है | थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय टैक्सी चालकों, बस चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई । चालकों को बताया गया कि यातायात नियमों की अवहेलना न केवल उनके स्वयं के जीवन को संकट में डालती है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। कार्यक्रम के दौरान चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन हेतु शपथ भी दिलाई गई । इसके अतिरिक्त, नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों एवं आपातकालीन नंबरों जैसे 112, 1930, 1933 आदि के संबंध में भी जागरूक किया गया ।
थाना थल पुलिस ने टैक्सी चालकों व आमजन को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक |















Leave a Reply