परचून की दुकान में शराब बेचने वाले को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार चेकिंग अभियान के तहत कुल 158 लोगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी धारचूला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत रात्रि जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 158 लोगों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई ।

इसी क्रम में निम्नलिखित प्रमुख कार्रवाइयाँ की गईं:
1. थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम — हे0का0 देश दीपक सिंह एवं हे0का0 राजेन्द्र चन्द द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर धराड़ी बाजार, गंगोलीहाट के पास एक परचून की दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकान संचालक जोगा राम पुत्र घुसी राम निवासी तल्ली धराड़ी, गंगोलीहाट को 03 बोतल व 16 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध धारा 21/60, आबकारी अधिनियम के तहत थाना गंगोलीहाट में मुकदमा दर्ज किया गया।
2. थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गोविन्द सिंह निवासी तल्लागांव, बलुवाकोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *