पिथौरागढ़ | थाना अस्कोट में सूरज सिंह सौन निवासी जगदम्बा कॉलोनी, पिथौरागढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह BSNL टॉवर में M/S Pace Digitek की ओर से इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं | और अम्तड़ी अस्कोट स्थित मोबाइल टावर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 07 बैटरियाँ चोरी कर ली गई हैं । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। क्षेत्राधिकारी श्री कुंवर सिंह रावत के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई । चौकी ओगला प्रभारी उ0नि0 बसंत पंत एवं टीम के सदस्य का0 पंकज पंगड़िया तथा का0 वीरेंद्र यादव (एसओजी) द्वारा जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त राहुल चौधरी उर्फ चूरण पुत्र नैन सिंह निवासी कैशवपुरम, उधमसिंह नगर को गहन सुरागरसी व पतारसी के पश्चात कचहरी रोड, थाना सुभानगर, बरेली (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त राहुल चौधरी ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी की गई बैटरियाँ बागपत में बेच दी हैं। उक्त संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है ।
थाना अस्कोट पुलिस ने चोरी में सम्मिलित आरोपी को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार |















Leave a Reply