थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा स्कूली छात्रों को यातायात नियमों और साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक |

पिथौरागढ़  | पर्यटन सत्र को ध्यान में रखते हुए, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशों और पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इन अभियानों का उद्देश्य आमजन विशेष रूप से युवाओं को यातायात नियमों सामाजिक बुराइयों तथा आधुनिक अपराधों से सतर्क करना है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज बलुवाकोट में एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को यातायात नियमों नशामुक्ति साइबर अपराध, बाल अपराध और मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई ।

प्रमुख जागरूकता बिंदु

• दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग।
• तेज गति से वाहन चलाने के जोखिम और कानूनी परिणाम।
• नशे की हालत में वाहन संचालन पर रोक और उससे जुड़ी कार्रवाई।
• नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कानूनी दंड की जानकारी।
• “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान” के तहत नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना।
पुलिस टीम ने छात्रों को आपातकालीन सेवाओं के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी:

112 – आपात सेवा
1930 – साइबर हेल्पलाइन
1090 – महिला हेल्पलाइन

इस अवसर पर छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पुलिस अधिकारियों से सवाल भी पूछे। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में सकारात्मक सोच का विकास करना और समाज में कानून व्यवस्था को मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *