पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूं परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं ।

पिथौरागढ़ | पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूं परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में आज एस.ओ. मुनस्यारी अनिल आर्य के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मदकोट उ.नि. मनोज कुमार द्वारा ग्राम राप्ती के ग्रामीणो को यातायात नियमों की जानकारी व (Good Samaritan) बनने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया ।

जागरूकता के प्रमुख बिंदु:

वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग करें
ओवर स्पीडिंग से बचेंशराब पीकर वाहन न चलाएं
नशे से दूर रहें और दूसरों को भी बचाएं
दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करें — एक नेक नागरिक बनें

Good Samaritan बनें:

किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना कानूनी रूप से सुरक्षित है और यह आपका मानवीय कर्तव्य भी है। पुलिस और प्रशासन आपकी पहचान गुप्त रखेगा। आपकी एक पहल किसी की जान बचा सकती है।
“सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा — और मदद करना हमारी ज़िम्मेदारी है!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *