पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ की यातायात पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ए.एच.टी.यू.), जिला बाल कल्याण समिति तथा बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एल.डब्ल्यू.एस. बालिका इण्टर कॉलेज, भाटकोट, पिथौरागढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर यातायात निरीक्षक अयूब अली, ए.एच.टी.यू. टीम से उप निरीक्षक बी.सी. मासीवाल (प्रभारी), एचसीपी तारा बोनाल, हे.का. दीपक खनका एवं हे.का. प्रेम बल्लभ छिमवाल, बाल कल्याण समिति से पूरन सिंह, लीला बग्याल तथा बाल विकास विभाग से योगेश सामन्त, ईशा जोशी एवं भागीरथी पोखरियाल उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजना एवं समस्त शिक्षण स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया:
• यातायात नियमों की जानकारी – दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाना और इसके दुष्परिणाम, नशे की हालत में वाहन न चलाने के कानूनी एवं सामाजिक प्रभाव, तथा नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर प्रतिबंध और उससे संबंधित कानूनी कार्रवाई।
• मानव तस्करी – मानव तस्करी की गंभीरता, इससे बचाव के उपाय एवं सहायता प्राप्त करने के साधनों की जानकारी दी गई।
• बाल श्रम – बाल श्रम की कानूनी रोकथाम, इसके सामाजिक और व्यक्तिगत दुष्परिणाम तथा शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई।
• बाल विवाह – कम उम्र में विवाह के स्वास्थ्यगत, सामाजिक एवं कानूनी प्रभावों की जानकारी दी गई।
• नशा मुक्ति – नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में बताया गया।
• महत्वपूर्ण टोल-फ्री नंबरों की जानकारी – पुलिस सहायता, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर छात्र सहायता प्राप्त कर सकें।
यह कार्यक्रम बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।















Leave a Reply