शांति व्यवस्था भंग करने वाले 02 व्यक्ति गिरफ्तार चेकिंग अभियान के तहत कुल 157 लोगों के विरुद्ध की गई कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ धारचूला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत रात्रि जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 157 व्यक्तियों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई । इसी क्रम में, पिथौरागढ़ क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलेश जोशी एवं उप निरीक्षक मनोज जलाल द्वारा लोक शांति भंग करने और पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद न मानने पर हरीश मेहरा (निवासी सौर वेली पब्लिक स्कूल) तथा अभिषेक कुमार (निवासी सिनेमा लाइन) को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *