पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा विगत दिवस सख्त कार्रवाई की गई । सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चौकी एंचोली प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश जोशी द्वारा एंचोली एवं चन्द्रभागा क्षेत्र में नो पार्किंग में लंबे समय से खड़े कुल 11 वाहन स्वामियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई तथा उक्त वाहनों को हटाया गया । साथ ही क्षेत्र की आम जनता को भविष्य में नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन न खड़े करने हेतु सख्त हिदायत भी दी गई है ।
नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई 11 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर हटाया गया |















Leave a Reply