पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में साप्ताहिक परेड का आयोजन पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्फूर्ति पर विशेष जोर |

पिथौरागढ़ | आज पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा परेड का निरीक्षण एवं मार्च-अप कराया गया। परेड में सभी पुलिसकर्मियों ने अनुशासन एवं एकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई । इस साप्ताहिक परेड का उद्देश्य न केवल पुलिसकर्मियों की शारीरिक तंदुरुस्ती बनाए रखना है, बल्कि मानसिक स्फूर्ति तथा टीम भावना को भी प्रोत्साहित करना है। नियमित परेड अभ्यास से आत्मविश्वास, सहनशक्ति तथा कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को परेड ड्रिल का अभ्यास कराया गया । यह अभ्यास मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता को बेहतर बनाने तथा सेवा भावना को और मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध होता है । इस परेड में पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के. एस. रावत, प्रतीसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला, प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी संजीव कुमार थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज सहित कोतवाली जौलजीबी, कोतवाली अस्कोट, थाना डीडीहाट, पुलिस लाइन, एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *