कोतवाली जौलजीबी पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन |

पिथौरागढ़ | पर्यटन सत्र को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, जनपद पिथौरागढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करना है । इसी क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर जोशी पूरन सिंह, श्याम सिंह एवं कांस्टेबल महेश सिंह की पुलिस टीम द्वारा ग्राम बन्दरखेत व ग्राम बरम क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग, अधिक गति से वाहन न चलाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना जैसे यातायात नियमों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से छात्रों को सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित किया गया । साथ ही, स्थानीय महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों के बारे में जागरूक किया गया तथा आपातकालीन सेवा नंबर – 112, 1930, 1090 आदि की जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इन सेवाओं का लाभ ले सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *