पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ए.एच.टी.यू.), कोतवाली झूलाघाट पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थित झूला पुल पर मानव तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया । अभियान के दौरान आमजन को मानव तस्करी से जुड़े खतरों, उसके दुष्परिणामों तथा उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया । इस अभियान का नेतृत्व ए.एच.टी.यू. प्रभारी निरीक्षक सतीश शर्मा द्वारा किया गया, जिनके साथ टीम में एच.सी.पी. तारा बोनाल, का० महेन्द्र मेहर एवं का० रणवीर कंबोज सम्मिलित रहे। वहीं, कोतवाली झूलाघाट के प्रभारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार के नेतृत्व में कोतवाली झूलाघाट पुलिस टीम व ए.एच.टी.यू. टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों को महिला अपराध, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी तथा नशा उन्मूलन जैसे विषयों पर जागरूक किया गया ।
अभियान के अंतर्गत जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं बैनर भी प्रमुख स्थानों पर चस्पा किए गए ।
अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल पर मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस एवं एस.एस.बी. की संयुक्त कार्रवाई, आमजन को किया गया जागरूक |
















Leave a Reply