पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी धारचूला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत रात्रि जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हंगामा करने वाले कुल 148 लोगों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसी क्रम में निम्नलिखित प्रमुख कार्रवाइयाँ की गईं :
1- थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम — हे0का0 भगवत सिंह मेहरा, हे0का0 राजेन्द्र चन्द, हे0का0 देश दीपक, एवं का0 मनोज कोहली द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सलाण (सरयू नदी) पुल के पास एक ढाबे पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान ढाबा संचालक राजेन्द्र सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी सलाण (कुन्तोला), पव्वाधार गंगोलीहाट को 38 पव्वे, 02 बोतल देशी शराब तथा 08 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध धारा 60, आबकारी अधिनियम के तहत थाना गंगोलीहाट में मुकदमा दर्ज किया गया।
2- थाना जाजरदेवल को 112 माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में एक व्यक्ति कुछ लोगों से बहस कर रहा है और वाहन को खतरनाक तरीके से चला रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के निर्देशन में का0 सुरेन्द्र रौतेला एवं का0 गोविन्द रौतेला द्वारा सूरज सिंह मलड़ा निवासी लिंठ्यूडा को शराब के नशे में वाहन चलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।
3- धारचूला क्षेत्र में मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दलीप सिंह निवासी खेला, धारचूला को प्रभारी निरीक्षक धारचूला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 बिशन सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
















Leave a Reply