पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त देवेन्द्र कुमार पुत्र झूसिया राम निवासी बगड़तोली, गैना, झूलाघाट को बगड़तोली से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध चैक बाउन्स (धारा 138, एनआई एक्ट) का वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए । गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
थाना झूलाघाट पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |















Leave a Reply