पिथौरागढ़ | पर्यटन सत्र को ध्यान में रखते हुए, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों सामाजिक कुरीतियों एवं आधुनिक अपराधों के प्रति जागरूक करना है । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कंबोज एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा अस्कोट क्षेत्र के युवाओं के लिए एक “जागरूकता पाठशाला” का आयोजन किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सामाजिक एवं साइबर मुद्दों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर युवाओं को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया गया:
• दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग।
• तेज गति से वाहन न चलाने की चेतावनी और इसके दुष्परिणाम।
• नशे की हालत में वाहन न चलाना – इसके कानूनी एवं सामाजिक प्रभाव।
• नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर प्रतिबंध और उससे जुड़ी कानूनी कार्रवाई की जानकारी।
• इसके अतिरिक्त, “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान” के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और उन्हें नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध, बाल अपराध, तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति भी सतर्क किया गया। साथ ही, आम जनता को आपातकालीन सेवा नंबरों – 112 (आपात सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन) – के उपयोग एवं महत्व की जानकारी दी गई । यह जागरूकता पहल युवाओं में सकारात्मक सोच को विकसित करने तथा समाज में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है ।















Leave a Reply