थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा गंगोलीहाट क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को किया गया नष्ट |

पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा स्थानीय युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया एवं उनके सहयोग से ग्राम पटक्यूँडा क्षेत्र में लगभग 02 नाली भूमि में की जा रही अवैध भांग की खेती का पता लगाकर उसे मौके पर नष्ट किया गया । इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामवासियों को नशे के कुप्रभावों के संबंध में जानकारी दी तथा युवाओं को नशे से दूर रहने और जीवन में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की कार्यवाहियाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *