पिथौरागढ़ | वर्तमान में पर्यटन सीजन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम सरमोली क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहनों में हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने वाहन को अधिक गति से न चलाने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने आदि के प्रति जागरूक किया गया । साथ ही “नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान” के अंतर्गत लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई एवं उन्हें अवैध भांग की खेती से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई ।
थाना मुनस्यारी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक |















Leave a Reply