पिथौरागढ़ | वर्तमान में पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूं परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, बनकोट में छात्रों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहनों में हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, वाहन को अधिक गति से न चलाने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने आदि के प्रति छात्रों को जागरूक किया गया । साथ ही, “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान” के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों के प्रति भी छात्रों को सतर्क किया गया ।
थाना बेरीनाग पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक |















Leave a Reply