ईमानदारी की मिसाल बनीं रश्मि और गीता खोया हुआ पैसों से भरा पर्स पुलिस को सौंपकर पिथौरागढ़ की बेटियों ने पेश की मिसाल |

पिथौरागढ़ | रश्मि पाठक निवासी घण्टाकरण तथा गीता पटियाल निवासी रई पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ पहुंचकर एक एक पर्स पुलिस को सौंपा गया, जिसमें 15000/-रूपये व अन्य दस्तावेज थे । उन्होंने बताया कि यह पर्स उन्हें बैंक रोड पर पड़ा हुआ मिला था । इस नेक कार्य की जानकारी मिलने पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल तत्परता दिखाते हुए उक्त पर्स के वास्तविक स्वामी की खोजबीन प्रारंभ की गई। जांच के उपरांत यह पर्स सुन्दर सिंह निवासी खुमती बलुवाकोट का होना ज्ञात हुआ। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से संपर्क कर विधिवत सत्यापन के पश्चात पर्स, पैसों सहित उन्हें सुपुर्द किया गया । रूपये व पर्स प्राप्त कर भावविभोर हुए सुन्दर सिंह ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और दोनों बालिकाओं की ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की । पिथौरागढ़ पुलिस रश्मि व गीता की इस ईमानदारी एवं संवेदनशीलता पूर्ण व्यवहार की सराहना करती है । इन दोनों बालिकाओं ने समाज को यह सशक्त संदेश दिया है कि सच्चाई और नैतिकता आज भी जीवंत हैं ।

शाबाश रश्मि और गीता!
तुम जैसी ईमानदार बेटियां पिथौरागढ़ की असली पहचान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *