शान्ति व्यवस्था भंग करने व ड्रिंक एण्ड ड्राइव में कुल 06 लोग गिरफ्तार चैकिंग अभियान के तहत, कुल 106 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सीओ धारचुला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत देर रात्रि तक जनपद के समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 106 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट व पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी । इसी क्रम में-

1- कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र में लोक शांती भंग करने वाले बलदेव कुमार निवासी डीडीहाट, खिलेन्द्र सिंह भण्डारी निवासी डीडीहाट व खडक सिंह मेहता को थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

2- थाना बलुवाकोट क्षेत्र में लडाई-झगडा कर शांती व्यवस्था भंग करने वाले दीपक सिंह बिष्ट निवासी गागरा बलुवाकोट को थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

3-धारचुला क्षेत्र में लडाई-झगडा कर शांती व्यवस्था भंग करने वाले कपिल सिंह कठायत निवासी धारचुला को प्रभारी निरीक्षक धारचुला श्री विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 बिशन सिंह मय पुलिस टीम द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

4- थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सुनील कुमार उपाध्याय निवासी मुखानी नैनीताल को गिरफ्ता कर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *