कोतवाली धारचुला पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त सेयेब उर्फ नीटू पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कुटियाल खेडा धारचुला को शिव मन्दिर गली धारचुला से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आबकारी अधीनियम के मामले में वाद विचाराधीन था। अदालत द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *